रावतसर: रावतसर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
रावतसर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है व चोरी शुदा बाइक बरामद किया है। पुलिस द्वारा सोमवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार रावतसर थाने के हेड कांस्टेबल अमरसिंह ने चक 26 DWD स्थित एक ईंट भट्ठे से हुए बाइक चोरी दर्ज मामले में अनुसंधान के दौरान एक युवक सद्दाम उर्फ बुचिया निवासी चक 9 RP रंजीतपुरा को गिरफ्तार किया है।