फरीदपुर: बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ा, सैदापुर में पानी घुसा
लगातार बारिश के बाद बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के सैदापुर गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदी का पानी खेतों से होते हुए गांव के किनारे सड़क तक पहुंच गया। तेज बहाव और सड़क पर कटान के कारण दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बंद करा दिया गया है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसडीएम फरीदपुर विदुषी सिंह, तहसीलदार प्रश