बनकटवा: 71वीं बटालियन एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 560 बोतल नेपाली शराब के साथ 2 तस्कर किए गए गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में 71वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब की 560 बोतलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जवानों ने शराब की खेप को जब्त कर लिया है। एसएसबी की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।