जीएसटी कार्यालय लखीसराय में शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे ईट भट्ठा मालिकों की बैठक आयोजित हुई. जीएसटी पदाधिकारी ने सभी से समय पर टैक्स जमा करने और ईमानदारी से रिटर्न दाखिल करने की अपील की. ईट भट्ठा मालिकों ने अपनी समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया. मालिकों ने नियमों का पालन करने और विभाग को सहयोग देने का आश्वासन दिया।