बगोदर: बिहारो शमशान घाट में एक साथ जली पांच चिताएं, तीन साल के मासूम ने माता-पिता को दी मुखाग्नि
हजारीबाग चौपारण के दनुआ घाटी में भीषण सडक दुर्घटना में मौत हुए लोगो को मंगलवार को गमगीन महौल में बिहारो शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के लिए बनारस ले जा रहे कुंजो कुम्हार समेत उसका एक बेटा व दो बहु समेत गांव के रामकिशुन मंडल का बिहारो शमशान घाट अंतिम संस्कार किया गया।इसके लिए चार चिता बनाया गया था।