छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी में कार डेकोर की दुकान में लगी आग
छिपाबड़ोद क्षेत्र के हरनावदाशाहजी कस्बे में बीती रात एक कार डेकोर सामान की दुकान में अचानक लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी में सामने आया कि शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे यहां बस स्टैंड के अंदर स्थित एक दुकान में आग की लपटें व धुआं दिखा। समीप मोहल्ले के लोग राहत व आग बुझाने के लिए दौड पडे। लेकिन इस दौरान अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया