बड़वानी विधायक ने कन्या शिक्षा परिसर में भेंट की 20 हजार रुपये की राशि
बड़वानी 08 जुलाई 2026/ माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी में क्षेत्र के विधायक बड़वानी श्री राजन मंडलोई द्वारा संस्था में रोपित पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिप लाइन हेतु रुपए बीस हजार की राशि भेंट की गई तथा संस्था में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मंडलोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में कठिनाइयों से डरे बिना आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया । विद्यालय परिवार द्वारा विधायक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विधायक के साथ श्री आशीष शुक्ला, मनीष पुरोहित, प्रकाश बंदोड़ तथा संस्था प्रभारी श्री बापूसिंह बघेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
51 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026