स्कूल बसों की जांच कर 49 हजार से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया
बड़वानी 09 जुलाई 2026/जिला परिवहन अधिकारी, बड़वानी तथा प्रभारी यातायात थाना बड़वानी द्वारा गुरूवार 09 जुलाई को अंजड़ एवं ठीकरी में संचालित स्कूल बसो की चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान 82 से अधिक स्कूली वाहनों में इमरजेन्सी गेट, बीमा, फिटनेस, पी.यू.सी., परमिट आदि दस्तावेज चेक किये गये तथा 11 वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर रू. 49,990 का शमन शुल्क वसूला गया ।
स्कूल प्रभारियों को वाहनों में जो अनियमितताएँ पायी गयी उनके संबंध में निर्देशित किया गया कि वे सात दिवस में अपनी वाहनों को दुरूस्त करावें एवं दस्तावेजो को पूर्ण करावें। उक्त निर्देशों का पालन समयाविध में ना किये जाने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाकर दण्डित किया जावेगा ।
#JansamparkMP
#Badwani
4 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026