बड़वानी शहर के बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से बड़वानी आ रही सिद्धि विनायक यात्री बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार 25 से 30 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने टीआई बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर सटीक और प्रशासनिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #RoadAccident #MpPolice #BarwaniAlert