कुंडा: कुंडा के गुलाम चिश्ती गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
कुंडा के गुलाम चिश्ती का पुरवा में साइकिल टकराने के मामूली विवाद में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया।मंगलवार शाम 6 बजे पीड़ित ने एसपी से शिकायत किया।संतलाल की दुकान पर खड़ी ग्राहक की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और परिवार को धमकाया गया। पुलिस द्वारा समझौता कराने के बावजूद रात में हुई इस तोड़फोड़ से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया ह