जमुई में स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 मतदान केंद्रों पर कल होगा मतदान
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर जमुई में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम एवं एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में अधिकारियों और दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।
🗳️ चुनाव से जुड़ी प्रमुख बातें:
▪️ जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
▪️ कुल 6,455 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
▪️ इनमें 5,252 पुरुष और 1,203 महिला मतदाता शामिल हैं।
▪️ कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं।
▪️ मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
▪️ सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
📢 जमुई की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Apna Jamui-अपना जमुई के साथ।
#Jamui #JamuiNews #BiharElection #GraduateConstituency #BiharNews #apnajamui
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026