➡️ जहरीली शराब मामले में एसीएस श्रीमती रस्तोगी बीएमसी और जिला अस्पताल पहुंची
➡️ मरीजों एवं परिजनों से चर्चा कर उपचार व्यवस्था की ली जानकारी
बण्डा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली एवं अवैध शराब के सेवन से प्रभावित मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती दीपाली रस्तोगी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य की स्थिति तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।
बीएमसी के निरीक्षण के दौरान एसीएस श्रीमती रस्तोगी गहन परीक्षण कक्ष में पहुंचीं और उपचाररत मरीज को देखा। उन्होंने मरीज से चर्चा कर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से घटनाक्रम तथा मरीजों के उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को आईसीयू में भर्ती मरीजों की सघन निगरानी करने तथा उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बीएमसी निरीक्षण के पश्चात एसीएस श्रीमती रस्तोगी जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को भर्ती मरीजों की स्थिति पर सतत एवं गहन निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री एसएस चौहान सहित स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
26 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026