➡️ सागर जिले के बंडा ब्लॉक में संदिग्ध/अवैध जहरीली शराब के सेवन से हुई दुखद घटना के उपरांत सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
प्रशासन ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं साथ ही एहतियातन तौर पर क्षेत्र की कुछ दुकानों (बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर, बरायठा) को तत्काल प्रभाव से सील कर शराब के सैंपल की जांच की जा रही है।
➡️ प्रशासन की अपील-
जिन व्यक्तियों ने भी शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द, बुखार, घबराहट या धुंधलापन महसूस हो रहा है, वे एहतियात के तौर पर बिना देरी किए तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Sagar #JansamparkMP #sagar
5 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026