➡️ बण्डा में संदिग्ध अवैध जहरीली शराब का मामला
➡️ सांसद, विधायक, सहित आबकारी आयुक्त , कलेक्टर, एसपी ने बण्डा सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल
बण्डा क्षेत्र में संदिग्ध/अवैध जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित हुए नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह, आबकारी आयुक्त श्री दीपक सक्सेना सहित कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, एस पी श्री अनुराग सुजानिया ने बण्डा सिविल अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मरीजों का हाल-चाल जाना।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में गुणवत्तापूर्ण व नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया जाए। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आबकारी आयुक्त श्री दीपक सक्सेना एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि घटना में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्रों की शराब दुकानों को सील कर सैंपलिंग भी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, जिलाध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Sagar #JansamparkMP #sagar
15 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026