गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया
गया सर्किट हाउस में आयोजित मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के प्रतिभागियों को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है।