कठूमर: खेड़ली उप जिला अस्पताल में दिखाने आए दो मरीजों की जेब कटी, चोरों ने ₹21,500 किए पार, थाने में मामला दर्ज
Kathumar, Alwar | May 29, 2025 खेड़ली कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल इन दिनो जेब कतरो का अड्डा बनता जा रहा है।इन दिनो मौसमी बिमारी व अत्यधिक तापमान और हीटवेव के कारण अस्पताल में काफी संख्या में मरीज चिकित्सको को दिखाने पहुंच रहे है जिसके कारण चिकित्सकों के चेंबर के आगे मरीजो की काफी लंबी लाइन लग जाती है और यह लोग उसी भीड़ मे शामिल होकर लोगों की जेब काट लेते है और वहां से फरार हो जाते हैं