पटना हाई कोर्ट के आदेश पर 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना जंक्शन के आसपास भी कई दुकान तोड़े गए। आपको बता दें कि बिहार में लगातार बुलडोजर वाली कार्रवाई की जा रही है। कई जगहों पर दुकान से लेकर लोगों के घर तक तोड़े जा रहे हैं।