पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए, मीडिया से बनाई दूरी
18 वीं विधानसभा का आज यानी कि मंगलवार को दूसरा दिन था और कल भी सदन की कार्यवाही चलनी है। लेकिन इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मीडिया कर्मी आज भी तेजस्वी यादव से सवाल पूछते रह गए लेकिन तेजस्वी यादव मीडिया से दूरी बनाते हुए चुपचाप वहां से निकल गए।