पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, गोलीबारी की खबर अफवाह
दीदारगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की वारदात हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। मामले को लेकर मंगलवार शाम 5:24 पर पुलिस ने जानकारी दी है। वहीं मौके पर यह भी बताया गया है कि सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की खबर चलाई जा रही थी जो महज एक अफवाह है। वहीं मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन दिया गया है।