पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।
किशनगंज। आज दिनांक 04 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं उचित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ित एवं शिकायतकर्ताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।