चित्तौड़गढ़: जयपुर में हुई भाजपा जिला कोषाध्यक्षों की बैठक में चित्तौड़गढ़ के कोषाध्यक्ष अनिल ईनाणी ने दिए संगठनात्मक सुझाव
भाजपा की जयपुर में जिला कोषाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सम्बोधन हुआ। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, वित्तीय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चित्तौड़गढ़ जिला कोषाध्यक्ष सीए हरीश ईनाणी शामिल हुए.