कुडू में एटीएम सेवाएं बदहाल, एसबीआई और यूनियन बैंक के एटीएम अक्सर रहते हैं बंद
कुडू (लोहरदगा): कुडू प्रखंड एवं बाजार क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्य शाखा प्रबंधक एवं लीड बैंक मैनेजर (एलबीएम) का ध्यान आकर्षित करते हुए शिकायत की है कि कुडू स्थित एसबीआई और यूनियन बैंक के एटीएम लंबे समय से सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुडू एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण बाजार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों, व्यापारियों, किसानों और ग्रामीणों का आवागमन होता है। ऐसे में नकदी की आवश्यकता पूरी करने के लिए लोग एटीएम सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।
शिकायत के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम अधिकांश समय तकनीकी खराबी या कैश की कमी के कारण बंद रहता है। वहीं यूनियन बैंक का एटीएम भी मशीन और अ�