रांची समाहरणालय में बवाल: एसडीओ कार्यालय के कर्मचारी से मारपीट, कर्मचारियों में आक्रोश
रांची : समाहरणालय स्थित एसडीओ कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कार्यालय के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर कुछ वकीलों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित कमरा संख्या-211 में हुई, जहां एसडीओ कार्यालय के कर्मचारी महेंद्र कुमार दास कार्यरत हैं। पीड़ित कर्मचारी ने मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे समाहरणालय परिसर में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।
जन्म प्रमाण पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक महिला अधिवक्ता जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में एसडीओ कार्यालय पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि आवेदन के साथ अस्पताल द्वारा जारी मूल जन्म प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण कर्मचारी महेंद्र कुमार दास ने आ�