10 सूत्री मांगों को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों की अनिश्चितकालीन डिजिटल हड़ताल शुरू
सिमडेगा: झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ (जिला इकाई सिमडेगा) के बैनर तले संचालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन डिजिटल हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की सूचना देते हुए संघ ने उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संघ का कहना है कि पंचायत सचिवालयों में कार्यरत संचालक लंबे समय से कम मानदेय, संसाधनों की कमी और आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी नीतियों के बीच काम कर रहे हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर यह कदम उठाया गया है।
संचालकों ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के दौरान सरकारी कार्य चलते रहेंगे, लेकिन डिजिटल उपस्थिति (अटेंडेंस) का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जिलों और प्रखंडों में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
ये हैं प्रमुख मांगें:-
आउटसोर्सिंग कंपनी की नीतियों पर रोक
पंचायत सचिवालयों म�