झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी
रांची : झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि राहत पहुंचा रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम का यही बदला हुआ स्वरूप देखने को मिल सकता है।
राजधानी रांची समेत कई इलाकों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि राज्य के कई अन्य जिलों में दिनभर तेज धूप और उमस का असर बना रहा।
साइक्लोनिक सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा छत्तीसगढ़ की ओर सक्रिय दूसरे साइक्लोनिक सिस्टम का प्रभाव राज्य के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से प्रदेश में कहीं तेज धूप तो कहीं बाद
Barkatha, Hazaribagh | Jun 2, 2026