राठ: सीएचसी में अधीक्षक बदलते ही मरीजों के साथ लूट-खसोट बढ़ी, दवा के दलालों की चहलकदमी जोरों पर
Rath, Hamirpur | Dec 3, 2025 राठ सीएचसी में अधीक्षक के बदलते ही अस्पताल परिसर में अपना इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों के साथ लूट खसोट की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तथा बाहर की महंगी कमीशन वाली दवाईयों के माध्यम से मरीज का शोषण होना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं CHC अधीक्षक के बदलते ही CHC के बाहर संचालित मेडिकल स्टरों और उनमें तैनात दलालों की सीएचसी परिसर के अंदर चहलकदमी बढ़ गई है।