हरिद्वार: 3 अलग अलग मामलों में आपस में झगड़ रहे 6 लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने लिया हिरासत में, सभी का शांति भंग में किया गया चालान
ज्वालापुर पुलिस में शनिवार को तीन अलग-अलग मामलों में आपस में जगह रहे 6 लोगों को हिरासत में लेते हुए सभी का शांति भंग में चालान किया। सीआरपीसी की धारा 151 के तहत सभी 6 लोगों को सबक सिखाया गया। शास्त्रीनगर में 3 लोगों मनोज, अमित और ब्रजेश का जबकि धीरवाली में 2 लोग राहुल और अलवीश का चालान किया गया। उधर वाल्मीकि बस्ती से विक्की पर भी चालानी कार्रवाई की गई।