हरिद्वार: मुँह बोली माँ की गाइड पर चलने वाली तारा-सितारा की जोड़ी: भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर उमेश कुमार
हरिद्वार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत को तारा-सितारा की जोड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों को गाइड करने वाली मुंह बोली माँ भी इनका साथ दे रही है। उमेश कुमार ने मौजूदा सांसद पर क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।