हरिद्वार: ज्वालापुर में सराय बाईपास पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार को कुचला, मृतक की शिनाख्त नहीं, ट्रक छोड़ ड्राईवर फरार
ज्वालापुर में सराय बाईपास पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार को कुचला दिया, मौके पर ट्रक छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के बाएं हाथ की कलाई पर टैटू बना है।