हरिद्वार: गुंडा एक्ट के तहत पथरी पुलिस ने कासमपुर निवासी फुरकान को एक माह के लिए किया जिलाबदर
पथरी पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कासमपुर निवासी फुरकान को एक माह के लिए जिलाबदर किया है। पथरी पुलिस ने फुरकान को चेतावनी दी है कि अगले एक माह तक बिना किसी वैध कारण के वह जनपद की सीमा में प्रवेश न करे। अन्यथा उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव के चलते सभी थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गुंडा एक्ट में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।