हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ मेन बाजार से किया एक संदिग्ध गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेन बाजार से एक संदिग्ध को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राशिद भारापुर का रहने वाला है और क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।