हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, करीब डेढ़ लाख की कीमत का 4किलो 600ग्राम गांजा किया बरामद
कनखल थाना पुलिस ने आज क्षेत्र से करीब डेढ़ लाख की कीमत के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुजम्मिल है जो जमालपुर कला गांव का निवासी है। लोकसभा चुनाव के मध्यनजर की गई कार्रवाई के दौरान 4किलो 600ग्राम गांजा बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।