गिधौर: सेवा पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
Gidhaur, Jamui | May 19, 2026 गिद्धौर प्रखंड की सेवा पंचायत में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 5 बजे तक आम लोगों की शिकायतों, मांगों एवं सुझावों का त्वरित समाधान किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।