मड़ावरा: बुदनी, सीरोंन और मड़ावरा में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
बुदनी सीरोंन और मड़ावरा में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दोपहर1बजे अलग अलग स्थान से 3लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बुदनी,सीरोंन और मड़ावरा में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और अलग अलग स्थान से 3लोगों को गिरफ्तार कर लिया।