नागौद: सिंहपुर चौराहे पर जाम, बंद सिग्नल और अतिक्रमण ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था
Nagod, Satna | Nov 17, 2026 नागौद। नगर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। एनएच-39 स्थित सिंहपुर चौराहे पर मंगलवार को करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल, चौराहे पर बसों के खड़े होने और अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित हो रहा है। नगर के बस स्टैंड और जवाहर चौक सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने से भी जाम लग रहा है।