पीएमजीएसवाई के टेंडरों में बड़ा खेल या बड़ा आरोप?
देहरादून में संयुक्त मोर्चा ठेकेदार संघ ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के टेंडरों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। संघ का दावा है कि "अफसरों की पर्ची" से टेंडर दिए जा रहे हैं और 200 करोड़ रुपये से अधिक के घपले की आशंका जताई है।
संघ ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।