उत्तराखंड हरिद्वार में पावन श्रावण मास के प्रारंभ होते ही उत्तराखंड में ऐतिहासिक और आस्था से सराबोर कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश-विदेश से आने वाले करोड़ों शिवभक्तों (कांवड़ियों) का देवभूमि में हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा की गरिमा और सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए अपने विशेष विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और भव्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन द्वारा बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य शिविरों और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Dehradun, Dehradun | Jul 30, 2026