हरिद्वार। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य रूप से शिरकत की और श्रद्धालुओं एवं आम जनता के साथ सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस भव्य कलश यात्रा में संत समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आगे बढ़ रही इस यात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।