देखें ये वीडियो-विधायक विनोद चमोली ने ये क्या कह दिया, अधिकारियों की ऐसी मनमानी!
देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से BJP विधायक विनोद चमोली ने अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं तक को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विनोद चमोली ने कहा कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से इस संबंध में बात की, लेकिन काम करने के बजाय अधिकारी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जनता से जुड़े विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब सत्ता पक्ष के विधायक ही अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?
आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताइए।
#BJPUttarakhand #VinodChamoli #PushkarSinghDhami #Dehradun #Dharmpur #Uttarakhand #PahadSamachar #BreakingNews #UttarakhandNews #ViralNews