पिथौरा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम जंघोर स्थित एक फॉर्म हाउस से लाखों रुपये की खैर लकड़ी जब्त कर कार्रवाई की गई है । इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है । बताना जरूरी है कि सप्ताह भर के भीतर पिथौरा वन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है ।