गुन्नौर: गांव सैंडोरा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा बहजोई लिंक मार्ग पर गांव सैंडोरा के समीप बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।