शामली: भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद शामली की नगर पालिका परिषद साभागार में आगामी अभियान 'युवा चौपाल' को लेकर बैठक हुई आयोजित
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार केंद्र में 10 वर्ष पूरे कर रही है, इस अवसर पर भाजयुमो द्वारा देश के युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए गांव व वार्ड स्तर पर "युवा चौपाल" अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक मण्डल में न्यूनतम 20 चौपाल होंगी। जिसका शुभारंभ कल 25/02/24 को मण्डल स्तर पर किया जाएगा।