शामली: हेल्पलाइन से शिकायत मिलने पर पुलिस ने बलवा गेट के पास पकड़ा राशन से भरा ट्रैक्टर-ट्राला, जांच में जुटा पूर्ति विभाग
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा डायल—112 हेल्पलाइन पर पुलिस को एक राशन से लदे संदिग्ध ट्रैक्टर—ट्राले के मंडी जाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद शामली कोतवाली पुलिस ने बलवा गेट के पास ट्रैक्टर—ट्राले को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। फिलहाल पुलिस की सूचना पर पूर्ति विभाग मामले की छानबीन में जुटा हुआ है।