शामली: थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के रेलपार बाईपास पर डॉ उमेश नर्सिंग होम के बाहर से MR की बाइक ले उड़े बदमाश,पीड़ित ने दी तहरीर
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 थाना आदर्शमंडी पहुंचे आकिब नामक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की वह मोहल्ला मिर्दगान कस्बा काँधला का निवासी है। प्रार्थी M.R का कार्य करता है।वह सुबह 11 बजे अपनी बाईक से रेलपार बाईपास पर डा उमेश चतुर्वेदी के क्लीनिक पर विजिट के लिये गया। प्रार्थी ने अपनी बाईक क्लीनिक के बाहर खड़ी की थी थोडी देर बाद जब प्रार्थी क्लीनिक से वापस आया तो बाइक नही मिली।