शामली: करोड़ी अंडरपास के पास 11वीं कक्षा के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 शुक्रवार की रात शामली के करोडी अंडरपास के पास ट्रेन से कटने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त शामली के नया बाजार काजीवाड़ा निवासी 17 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।