किशनगंज:-दिनांक : 28/11/26
जीविका के माध्यम से पशु-स्वास्थ्य-जागरुकता शिविर आयोजित
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन, आय का महत्वपूर्ण जरिया है. ऐसे में पशुपालकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, जिससे पशुपालन उनके लिए लाभकारी सिद्ध हो, इस दिशा में जीविका के माद्यम से कई प्रयास किए जा रहे हैं. गाँव-पंचायत स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टर के माध्यम से पशुओं का निःशुल्क इलाज, परामर्श और दवा दिया जा रहा है. जिससे पशुपालकों को सुविधा हो रही है. इसी क्रम में जीविका और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से दिघलबैंक प्रखंड के हरुआडांगा गांव में शनिवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लाए गये पशुओं का इलाज हुआ. जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जिला में अब तक आठ पशु-स्वास्थ्य-जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा चुका है. जीविका के जरिये गाँव-पंचायत स्तर पर पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन से पशुपालकों को सुविधा मिल रही है. विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा रोग ग्रसित पशुओं का इलाज किया जा रहा है. साथ ही पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल को लेकर पशुपालकों को परामर्श दिया जा रहा है. शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता और पशुओं के इलाज और जरूरी परामर्श से पशुपालकों को सुविधा मिली. इस मौके पर वेटनरी डॉक्टर जीवन कुमार सिंह, बीपीएम बहादुरगंज श्रुति कुमारी, युवा पेशेवर लाइवस्टॉक प्रेम रंजन, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट सत्यम कुमार जीविका कर्मी अंसार अहमद, प्रीतेश, रविरंजन, मनखुश, रागनी, जीशान तथा पारावेट उपस्थित थे. पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से उनकी उत्पादकता बढ़ती है. मृत्यु दर में कमी आती है. पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान रखते हुए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रौनक संकुल संघ, दिघलबैंक के माध्यम यह शिविर आयोजित किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष आलिस किस्कु, पशु सखी दीदी और कैडर उपस्थित थे।
#IPRDBihar
#CMOBihar
#CMSamrat
#kishanganjbihar
#samratchoudhary
Samrat Choudhary
#kishanganjadministration
9 views | Kishanganj, Bihar | Nov 28, 2026