Public App Logo
Profile Picture

DM Kishanganj

@dprokishanganj
732Followers
2Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samaratchoudhary nis:value=samaratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buildingdepartmentbihar nis:value=buildingdepartmentbihar nis:enabled=true nis:link/> Samrat Choudhary
प्राकृतिक खेती की तकनीकों से रूबरू हुए किशनगंज के 45 किसान

दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन संस्थान (आत्मा), किशनगंज द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा किशनगंज श्री प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के अंदर परिभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत किशनगंज जिले के 45 किसानों को भीमा कामत नेचुरल फार्मिंग एंड रिसर्च, पलासी, अररिया का भ्रमण कराया गया। किसानों ने प्रगतिशील कृषक श्री हर्षवर्धन ठाकुर के फार्म पर प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अवलोकन किया।

परिभ्रमण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के निर्माण एवं उपयोग की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र जैसे प्राकृतिक घोलों का उपयोग फसलों में कीट प्रबंधन के लिए किया जा सकता है तथा इनके माध्यम से रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलती है।

प्रगतिशील कृषक श्री हर्षवर्धन ठाकुर द्वारा प्राकृतिक खेती में प्राकृतिक इनपुट, जैविक संसाधनों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, कम लागत में उत्पादन तथा कीट प्रबंधन से संबंधित अपने व्यावहारिक अनुभव किसानों के साथ साझा किए गए।

परिभ्रमण के दौरान किसानों ने विभिन्न प्राकृतिक खेती तकनीकों को नजदीक से देखा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर कम लागत, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> Samrat Choudhary  <nis:link nis:type=tag nis:id=naturalfarming nis:value=naturalfarming nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naturalfarmingbihar nis:value=naturalfarmingbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prakritikkheti nis:value=PrakritikKheti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agriculturedepartmentbihar nis:value=agriculturedepartmentbihar nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=kisankalyan nis:value=KisanKalyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=atmakishanganj nis:value=atmakishanganj nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज:-आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को श्री गिरिजेश कुमार, अपर समाहर्ता , विभागीय जांच एवं परवीन जहां , जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, किशनगंज की उपस्थिति में विधान परिषद् के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के निमित्त  महानंदा सभागार, किशनगंज में पीठासीन  पदाधिकारियों/ मतदान दलों /माइक्रो प्रेक्षकों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

विधान परिषद् के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन 2026
::निर्वाचन कार्यक्रम::
1.  प्रेस नोट जारी करने की तिथि 22.09.2026 (मंगलवार)
2. अधिसूचना जारी करने की तिथि 29.09.2026 (मंगलवार)
3. नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06.10.2026 (मंगलवार)
4. नाम संवीक्षा करने की तिथि 07.10.2026 (बुधवार)
5. अभ्यर्थिताएँ वापस लेने की अंतिम तिथि 09.10.2026 (शक्रवार)
6. मतदान की तिथि 23.10.2026 (शक्रवार)
7. मतदान की अवधि 08ः00 बजे पूर्वा. से 04ः00 बजे अप. तक
8. मतगणना की तिथि 27.10.2026 (मंगलवार)
9. वह तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा 31.10.2026 (शनिवार)

किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्र की सूची एवं मतदाताओं की संख्या निम्नवत हैः-
कुल मतदाताओं की संख्याः- पुरूष 2898  , महिला 656 , अन्य 0 , कुल 3554 

बिहार विधान परिषद 06-कोशी स्नातक के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल आयोजन हेतु पीठासीन  पदाधिकारी/ मतदान दल अधिकारियों/कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के निमित्त मुख्य बिन्दु निम्नलिखित हैं :-
 विधान परिषद के निर्वाचन के मतदान प्रक्रिया लोक सभा/विधान सभा के निर्वाचन से   थोड़ा भिन्न होता है। इसके लिए पीठासीन अधिकारी राजपत्रित (तहसीलदार स्तर) से अन्यून एवं अन्य मतदान अधिकारी लेखाकार या सहायक स्तर के होते हैं। 
 इसमें मतदान एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा अधिमान क्रम में संपन्न होता है। इसलिए इस चुनाव में ई0वी0एम0 के बजाय मतपेटी का उपयोग होता है। मतदान मत-पत्र के माध्यम से होता है। 
 मतदान के दौरान मॉक पोल या मॉक पोल प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होता हैं। 
 इसके मत-पत्र में NOTA का प्रावधान नहीं रखा गया है। मतदाता रजिस्टर-17A नहीं होता हैं। इसमें निर्वाचकों का हस्ताक्षर बैंलेट पेपर के प्रतिपर्ण पर लिया जाता है। चूँकि स्नातक निर्वाचक होते हैं। इसलिए अंगूठा का निशान नहीं लगाया जाता है। 
 बैलेट पेपर के पीछे उपर दाहिने ओर मतदान केन्द्र संख्याँ वाला प्रभेदक चिह्न का मुहर लगाकर उसके नीचे पीठासीन पदाधिकारी का हस्ताक्षर’’ पूरे नाम के साथ’’ होता है। 
 इस चुनाव में Postal Ballot एवं EDC का प्रावधान नहीं रखा गया है। 
 वोट कास्ट के लिए मुहर का प्रयोग नहीं होता हैं, बल्कि आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये’’ बैंगनी स्केच पेन का ही उपयोग होता हैं अन्य कलम या किसी मुहर का प्रयोग करने पर मत रद्द माना जाता है। 
 मतदान का समय 08ः00 बजे पूर्वाह्न से 04ः00 अपराह्न तक है। 

 उपर्युक्त मुख्य बातों को समझ लेने के बाद  पीठासीन पदाधिकारी/मतदान दल अधिकारी के रूप में कार्य एवं दायित्व को विस्तार पूर्वक समझाया गया । 
 
 मतदान दल अधिकारी के रूप में आपकी प्रतिनियुक्ति हो जाने के बाद आप जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे। 
मतपेटी को खोलने, पेपर सील लगाने एवं सील करने का व्यवहारिक अभ्यास अच्छी तरह सिखाया गया। 
 
 मतदान दिन के पूर्व संध्या तक आपको बैलेट बाक्स, मतदान सामग्री आदि हस्तगत करा दिया जाएगा। उसे आप चेक लिस्ट के अनुसार मिलान कर प्राप्त करेंगें। 
 मतदान केन्द्र पर एक घंटे पूर्व पहुँच कर सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर लेंगे। मतदान प्रातः 8 बजे शुरू होगा। इसके पहले बैठने की व्यवस्था, बैलेट बाॅक्स की तैयारी, आदि सम्पन्न कर लेगें। 
  पीठासीन पदाधिकारी मतदान केन्द्र की 200 मी. की परिधि पर अपना नियंत्रण रखेगें 
  सभी प्रकार के राजनीतिक स्लोगन एवं फोटोग्राफ मतदान केन्द्र से अवश्य हटा देगें ।
 मतपेटी में पेपर सील लगाने के पहले पेपर सील के नीचे वाले भाग यानी सफेद भाग पर पीठासीन, पदाधिकारी एवं उपस्थित मतदान अभिकर्ता का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। 

 प्रथम मतदान अधिकारी- निर्वाचक सब से पहले प्रथम मतदान अधिकारी के पास आयेगा। प्रथम मतदान अधिकारी के पास निर्वाचक सूची का चिह्नित प्रति होगा। वे निर्वाचकों से प्राप्त सादे पर्ची प्राप्त करेगा जिस पर भाग सं0 एवं मतदाता क्रम संख्या लिखा होगा। प्रथम मतदान अधिकारी पर्ची के आधार पर निर्वाचक सूची से उसका क्रमांक एवं नाम पुकारेगा ताकि उपस्थित मतदान अभिकर्ता भी उसका मिलान एवं पहचान कर सके।  
 नाम मिलान के बाद निर्वाचक के बायें तर्जनी पर अमिट स्याही का निशान लगाया  जाएगा। मतदाता सूची में चिन्ह लगायेगा। महिला निर्वाचक होने की स्थिति में मतदाता सूची के बायें और ’’✓’’ चिन्ह लगायेगें। इसके बाद निर्वाचक द्वितीय मतदान अधिकारी के पास जाएगा। 

 द्वितीय मतदान अधिकारीः- 
द्वितीय मतदान अधिकारी बैलेट पेपर के प्रतिपर्ण पर भाग सं0 एवं क्रमांक लिखेगें। 

तृतीय मतदान अधिकारी बैंगनी स्केच कलम तथा वैलेट बाॅक्स का प्रभारी होंगे। 

मतदाता की पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेजों की सूचीः
1. आधार कार्ड।
2. ड्राईविंग लाईसेंस।
3. पैन कार्ड।
4. भारतीय पास्पोर्ट ।
5. राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या अन्य निजी औधोगिकग घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गये सेवा पहचान-पत्र ।
6. सांसदों / विधायकों / पार्षदों को जारी किये गये सरकारी पहचान-पत्र ।
7. शैक्षिक संस्थाओं, जिसमें संबंधित शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का हो, द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र ।
8. विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री / डिप्लोमा/का मूल प्रमाण-पत्र ।
9. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता का मूल प्रमाण-पत्र ।
10. यूनिक डिसएबिलिटी आई.डी. (यू.डी.आई.डी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ।

इस अवसर पर सहायक जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पीठासीन,मतदान दल ,माइक्रो प्रेक्षक उपस्थित थे ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommissionofbihar nis:value=electioncommissionofbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommissionofindia nis:value=ElectionCommissionOfIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=election2026 nis:value=election2026 nis:enabled=true nis:link/>
*किशनगंज सदर प्रखंड में जीविका दीदी अधिकार केंद्र की हुई शुरुआत* 

*महिलाओं के हक–अधिकार के लिए कार्य करेगा अधिकार केंद्र । जीविका ने महिलाओं के रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए : डीएम* 

*केंद्र पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास–त्वरित न्याय के लिए करेगा कार्य । आर्थिक स्थति मजबूत होने से महिलाएँ अपने हक़-अधिकार के लिए हुई सजग : एसपी*

किशनगंज:-आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी,  किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार,पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जीविका दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं के हक, अधिकार, न्याय एवं पुनर्वास के लिए काम करेगा. अधिकार केंद्र के माध्यम से महिलाओं को लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव जैसे मुद्दों पर मदद प्रदान की जाएगी । 

 उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर जरूरत मंद महिलाओं को मनोवैज्ञानिक, क़ानूनी, आश्रय, पुनर्वास और परामर्श–सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि जीविका ने महिलाओं के रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है । उनके हक-अधिकार की दिशा में यह अधिकार केंद्र मददगार साबित होगा ।

 इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकार केंद्र पर किसी भी प्रकार की हिंसा एवं अन्य प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं के लिए अल्पकालीन पुनर्वास की भी व्यवस्था की गई है ।केंद्र पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास–त्वरित न्याय के लिए कार्य करेगा ।
 आर्थिक स्थति मजबूत होने से महिलाएँ अपने हक़-अधिकार के लिए सजग हुई हैं।
 सरकार की ओर से महिला पुलिस, महिला थाना, पुलिस दीदी जैसी पहल की गई ।ताकि महिलाएँ सुरक्षित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ सके. जीविका दीदी अधिकार केंद्र उस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे पहले अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की ।

 समन्वयक दीदी इस जीविका दीदी अधिकार केंद्र का संचालन करेंगी , गाँव और पंचायत स्तर पर सक्षमा दीदी कार्य करेंगी, जो जरूरत मंद महिलाओं को दीदी अधिकार केंद्र से जुड़ाव कर सहायता उपलब्ध कराएंगी ।

 जीविका दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों जैसे कि पुलिस, विधि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा से जुड़ाव कर पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी ।
 इसके लिए जीविका के विभिन्न सामुदायिक संगठन में प्रचार–प्रसार भी किया जा रहा है ।
 इस केंद्र के जरिये जरूरतमंद महिलाओं का सेवा प्रदाताओं के साथ जुड़ाव, संबंधित विभागों से मदद लेने तथा बाल विवाह रोकथाम, दहेज प्रथा उन्मूलन जैसे सामाजिक कुप्रथाओं के रोकथाम की दिशा में भी काम करेगी ।
 जीविका दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से ग्राम समृद्धि एवं लचीलापन योजना (VPRP) को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल कराने के लिए भी कार्य किया जाएगा ,साथ ही इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित, वंचित, गरीब महिलाओं के सामाजिक–आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जाएगा ।

 किशनगंज सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जीविका दीदी अधिकार केंद्र का संचालन शगुन जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. चकला द्वारा किया जाएगा ।

इस मौके पर डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा, अंचल पदाधिकारी किशनगंज सदर, प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास, प्रभारी बीपीएम सदर उदय कुमार पटेल जीविका कर्मी, समिति की लीडर दीदी, बड़ी संख्या में आई जीविका दीदी और कैडर उपस्थित थे.

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjadministration nis:value=kishanganjadministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jeevikadidi nis:value=JeevikaDidi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jeevika nis:value=jeevika nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jeevikabihar nis:value=JEEViKABihar nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary
*महीनगांव पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ*

किशनगंज:-आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को किशनगंज प्रखंड अंतर्गत महीनगांव पंचायत भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक सुगमता से पहुंचाना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों के प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने निर्धारित काउंटर पर उपस्थित रहे तथा आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

सहयोग शिविर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सड़क, आवास, राशन, पेंशन, राजस्व, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में उपस्थित आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संधारित किया गया तथा प्रत्येक मामले के निष्पादन हेतु आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। 

जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच एवं नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो।

शिविर के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न लोक सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस क्रम में जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड सहित आवश्यक प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। इससे ग्रामीणों को अपने पंचायत क्षेत्र में ही सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ और उन्हें अनावश्यक रूप से प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिली।

इस सहयोग शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, आपूर्ति विभाग,सामाजिक कल्याण विभाग , लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वास्थ्य विभाग, आवास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 31 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया गया शेष आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान एवं सरकारी योजनाओं/सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विभागवार संधारण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर के माध्यम से प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ तथा ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जिला स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।

 जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।

सहयोग शिविर में अंचलाधिकारी ,महीनगांव पंचायत के माननीय मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित हुए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjadministration nis:value=kishanganjadministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=SahyogShivir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=homedepartmentbihar nis:value=homedepartmentbihar nis:enabled=true nis:link/>
जीविका और पशुपालन विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर 

स्वास्थ्य शिविर में पशुपालकों को मिली निःशुल्क सुविधा 

पशुपालकों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ 

जीविका तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से किशनगंज सदर प्रखंड के मनझोंक गाँव में मंगलवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लाये गये पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया. शिविर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा, पशुओं में बाँझपन संबंधी रोगों का भी इलाज किया गया. साथ ही पशुपालकों को परामर्श दिया गया. हरा चारा उत्पादन एवं पशु स्वास्थ्य के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई. आस – पास के पशुपालकों ने इस पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का लाभ उठाया. शिविर में पशुओं के लिए कृमिनाशक दवाइयां एवं मिनरल मिक्सचर का भी वितरण किया गया . गाँव – पंचायत में इस तरह के शिविर के आयोजन से पशुपालक जीविका दीदियों एवं अन्य पशुपालकों को लाभ मिला. शिविर में पशुओं में बुखार और प्रचलित बिमारियों का इलाज किया गया. घर के समीप ही विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता और पशुओं के इलाज और जरूरी परामर्श से पशुपालकों को विशेष सुविधा मिली. पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से उनकी उत्पादकता बढ़ती है. उनकी मृत्यु दर में कमी आती है. पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान रखते हुए इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया . इसके पूर्व अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ पशुपालक उठाएं इसलिए जीविका सामुदायिक संगठन में चर्चा के साथ – साथ , पंचायत - गाँव में माईकिंग भी की गई. इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार, पशुधन प्रबंधक जीविका किशनगंज ऋषभ प्रसाद, प्रेम रंजन, प्रभारी बीपीएम सदर उदय कुमार पटेल, जीविका कर्मी अभिषेक, सत्यम बढ़ते कदम संकुल संघ की पशु सखी दीदी, विभिन्न कैडर और जीविका दीदियां उपस्थित थीं.

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjadministration nis:value=kishanganjadministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jeevikadidi nis:value=JeevikaDidi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jeevika nis:value=jeevika nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jeevikabihar nis:value=JEEViKABihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=animalhusbandry nis:value=animalhusbandry nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=animalhealth nis:value=animalhealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=veterinarycamp nis:value=VeterinaryCamp nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary
*महिला सशक्तिकरण की दिशा में किशनगंज का वन टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन प्रभावी रूप से कर रहा कार्य।*

*जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा, अधिकारों की जानकारी, परामर्श एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाकर जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। :~ नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज।*

*डीएम, नवीन कुमार ने वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की समीक्षा की, महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और रोजगार से जोड़ने पर दिया जोर।*

*किशनगंज।* 

जिला पदाधिकारी, किशनगंज, श्री नवीन कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचईडब्ल्यू) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महिलाओं के संरक्षण, सहायता, परामर्श और सशक्तिकरण के साथ-साथ उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।जिला पदाधिकारी, श्री नवीन कुमार ने वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध सभी सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद महिलाओं को उनकी परिस्थितियों के अनुरूप उचित परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं, रोजगार तथा कौशल विकास के अवसरों से जोड़ा जाए।डीएम ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि डीएचईडब्ल्यू के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को परामर्श प्रदान कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने महिलाओं को कृषि विभाग, जीविका एवं अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
जिला पदाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश संबंधित नोडल पदाधिकारी को दिया, ताकि दोनों संस्थानों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।
*महिलाओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने पर जोर।*:~
बैठक में उप विकास आयुक्त, किशनगंज, श्री प्रदीप कुमार झा ने भी वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल तथा पीड़ित महिलाओं के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समेकित बाल विकास सेवाएं-सह-नोडल पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज, श्रीमती बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू द्वारा महिलाओं को सहायता, परामर्श तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
श्रीमती बंदना पांडेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को केवल तत्काल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना भी है। डीएचईडब्ल्यू के माध्यम से महिलाओं को परामर्श प्रदान कर उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं, सहायता एवं सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।
*जरूरतमंद महिला को लोक अदालत के माध्यम से मिला समाधान का रास्ता।*
हाल ही में डीएचईडब्ल्यू के माध्यम से एक जरूरतमंद महिला को उसके लंबित मामले में महत्वपूर्ण सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर महिला अधिवक्ता की फीस देने में असमर्थ थी। डीएचईडब्ल्यू की टीम ने उसे लोक अदालत तथा उपलब्ध कानूनी सहायता एवं मामले के समाधान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मामले को समझौते के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया गया।
इस पहल से महिला को अपने मामले के समाधान का रास्ता मिला और वह काफी संतुष्ट हुई। यह उदाहरण दर्शाता है कि नोडल पदाधिकारी श्रीमती बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में डीएचईडब्ल्यू जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें परामर्श के साथ-साथ उपलब्ध सहायता तंत्र से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
महिला सशक्तिकरण को आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए डीएचईडब्ल्यू द्वारा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों एवं जीविका के साथ समन्वय किया जा रहा है।
बैठक में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रोशनी परवीन, सुशील कुमार झा एवं श्री बसंत शर्मा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjadministration nis:value=kishanganjadministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧𝐄𝐦𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫𝐦𝐞𝐧𝐭 nis:value=𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧𝐄𝐦𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫𝐦𝐞𝐧𝐭 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=onestopcentre nis:value=onestopcentre nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafetyawareness nis:value=WomenSafetyAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=onestopcentre nis:value=onestopcentre nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowermentbihar nis:value=womenempowermentbihar nis:enabled=true nis:link/> Samrat Choudhary
इलाज के लिए निजी अस्पताल जाने की मजबूरी घटा रहा सदर अस्पताल, लगातार बढ़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं

महिलाओं की चिकित्सा सेवा में एक और विस्तार, 
पहली बार हुई डीएनसी-बायोप्सी  एक दिन में 23 महिलाओं को मिली जांच से लेकर शल्य चिकित्सा तक की सुविधा

किशनगंज, 5 अक्टूबर।

किसी परिवार के लिए बीमारी जितनी चिंता की बात होती है, उतनी ही चिंता उसके इलाज पर होने वाले खर्च की भी होती है। खासकर तब, जब आवश्यक जांच या उपचार के लिए निजी अस्पताल जाना पड़े। ऐसे में यदि वही सुविधा सरकारी अस्पताल में उपलब्ध हो जाए तो मरीज को न केवल अपने जिले में उपचार मिलता है, बल्कि परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होता है। किशनगंज सदर अस्पताल में लगातार जुड़ती नई चिकित्सा सुविधाएं इसी बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
इसी क्रम में सदर अस्पताल में पहली बार डीएनसी-बायोप्सी की प्रक्रिया की गई। डीएनसी-बायोप्सी स्त्री रोग से संबंधित एक महत्वपूर्ण जांच प्रक्रिया है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत से ऊतक का नमूना लेकर उसकी जांच की जाती है। इससे असामान्य रक्तस्राव सहित कुछ स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के कारणों की पहचान में चिकित्सकों को सहायता मिलती है। इस सुविधा की शुरुआत के बाद महिलाओं को ऐसी प्रक्रिया के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शबनम यास्मीन ने बताया कि सदर अस्पताल में डीएनसी-बायोप्सी की सुविधा शुरू होना महिलाओं के लिए उपयोगी कदम है। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और चिकित्सकीय क्षमता का उपयोग करते हुए महिलाओं को आवश्यक जांच एवं उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मरीजों को बाहर जाने की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिल सकती है।

एक दिन में 23 महिलाओं को मिली चिकित्सा सुविधा

5 अक्टूबर को सदर अस्पताल में महिलाओं से संबंधित विभिन्न सेवाओं का संचालन किया गया। इस दौरान 17 अल्ट्रासाउंड जांच, 3 एलएससीएस, 2 पीपीबीएलटी तथा 1 डीएनसी-बायोप्सी की गई। इन सभी चिकित्सा प्रक्रियाओं को महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शबनम यास्मीन द्वारा किया गया।यह केवल एक दिन की चिकित्सा गतिविधि नहीं, बल्कि सदर अस्पताल में लगातार बढ़ती जांच, प्रसव और शल्य चिकित्सा क्षमता का उदाहरण है। नई सुविधाओं के जुड़ने से मरीजों के लिए उपचार के विकल्प बढ़ रहे हैं और सरकारी अस्पताल में ही अधिक से अधिक आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है।

जिले में ही मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवा

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए आवश्यक जांच और उपचार की सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उनका जोर इस बात पर है कि मरीजों को छोटी-बड़ी चिकित्सा जरूरतों के लिए अनावश्यक रूप से जिले से बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

नई सुविधाओं का लाभ सीधे मरीजों तक पहुंचे

सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि सदर अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। अस्पताल में नई प्रक्रियाओं और उपचार सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर अधिक सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि उपलब्ध चिकित्सकीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।

उपचार की क्षमता लगातार मजबूत हो रही

डीएस डॉ. अनवर हुसैन ने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों की जरूरत के अनुरूप सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। जांच और शल्य चिकित्सा से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार का उद्देश्य मरीजों को अधिक से अधिक उपचार सुविधाएं अस्पताल में ही उपलब्ध कराना है। डीएनसी-बायोप्सी जैसी प्रक्रिया का शुरू होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

निजी खर्च से राहत, सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क सुविधा

निजी अस्पतालों में डीएनसी-बायोप्सी जैसी प्रक्रियाओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श, जांच, प्रक्रिया और अन्य सेवाओं पर अलग-अलग खर्च हो सकता है। इसके अलावा मरीज और परिजनों को आने-जाने तथा अन्य खर्च भी वहन करना पड़ता है। वहीं सरकारी व्यवस्था में उपलब्ध सेवाओं के तहत पात्र मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।यही कारण है कि सदर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार केवल अस्पताल की क्षमता बढ़ने तक सीमित नहीं है। इसका सीधा संबंध उस परिवार से है, जिसे अब आवश्यक उपचार के लिए निजी अस्पताल में बड़ी राशि खर्च करने की मजबूरी से राहत मिल सकती है । सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य भी यही है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा बढ़े, मरीजों का भरोसा मजबूत हो और जिले के लोगों को अधिक से अधिक उपचार अपने ही जिले में उपलब्ध हो। सदर अस्पताल में पहली बार हुई डीएनसी-बायोप्सी इसी लगातार आगे बढ़ती स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की एक नई कड़ी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjadministration nis:value=kishanganjadministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthdepartmentbihar nis:value=HealthDepartmentBihar nis:enabled=true nis:link/> Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmobihar nis:value=CMOBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/>

किशनगंज :- आज दिनांक  05.10.2026 को श्री नवीन कुमार , सहायक निर्वाची पदाधिकारी ,कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र -सह- जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित है। निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29.09.2026 को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06.10.2026, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 07.10.2026 तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 09.10.2026 निर्धारित है।
मतदान दिनांक 23.10.2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक होगा। मतगणना दिनांक 27.10.2026 को की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 31.10.2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्र क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी, टेढ़ागाछ का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दिघलबैंक का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोठिया का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोचाधामन का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज का कार्यालय वेश्म तथा अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज के न्यायालय वेश्म में बनाए गए हैं।

समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन , सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदान कर्मियों का डाटा बेस्ट तैयार करने, मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन, परिवहन संपर्क सूची, मतदान सामग्रियों की पूर्व तैयारी, मतपेटिका की साफ सफाई, मतदान दलों को सामग्री वितरण, अंतिम ब्रीफिंग, रूट संचार और सुरक्षा ब्रीफिंग आदि कार्यों का निष्पादन  हर हाल में ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।

मतदाता की पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित हैं:-
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, 
सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय अथवा अन्य संस्थाओं द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, 
सांसद/विधायक/पार्षद को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी मूल डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय, भारत सरकार।

किशनगंज जिलान्तर्गत कुल 08 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इन मतदान केन्द्रों पर कुल 3,554 मतदाता हैं, जिनमें 2,898 पुरुष एवं 656 महिला मतदाता शामिल हैं।

किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या निम्नवत है—

57-टेढ़ागाछ प्रखंड — पुरुष 180, महिला 34, अन्य 0, कुल 214

58-बहादुरगंज प्रखंड — पुरुष 429, महिला 92, अन्य 0, कुल 521

59-दिघलबैंक प्रखंड — पुरुष 272, महिला 51, अन्य 0, कुल 323

60-ठाकुरगंज प्रखंड — पुरुष 423, महिला 118, अन्य 0, कुल 541

61-पोठिया प्रखंड — पुरुष 285, महिला 62, अन्य 0, कुल 347

62-कोचाधामन प्रखंड — पुरुष 748, महिला 104, अन्य 0, कुल 852

63-किशनगंज प्रखंड — पुरुष 144, महिला 38, अन्य 0, कुल 182

प्रखंडों में कुल — पुरुष 2481, महिला 499, अन्य 0, कुल 2980।

अनुमंडलवार विवरण :
64-किशनगंज अनुमंडल — पुरुष 417, महिला 157, अन्य 0, कुल 574

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच  उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित कोषांग पदाधिकारी सहित सभी  प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे ।