सिरसागंज: हाईवे पर गुंजन चौक के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, हाईटेंशन पोल तोड़ा, युवक गंभीर घायल
फिरोजाबाद के सिरसागंज में हाईवे पर गुंजन चौक के पास मंगलवार तड़के करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े ऑटो को रौंदते हुए 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन का बिजली पोल तोड़ दिया। हादसे के वक्त ऑटो में सो रहे अंबेडकर नगर निवासी शिवम के सिर में गंभीर चोट आई।