अम्बाला: किसानों द्वारा रेल रोको कॉल के बाद अंबाला पुलिस ने आम जन से की अपील, नियमों की उल्लंघना करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
Ambala, Ambala | Mar 9, 2024 किसान आंदोलन 2 के दौरान किसानों ने 10 मार्च को रेल रोको का ऐलान किया है, वही अंबाला में धारा 144 लागू की गई है जिसके तहत एक जगह 5 या 5 से ज्यादा लोग एकत्रित नही हो सकते। ऐसे में अंबाला पुलिस ने आम जन से अपील की है की वे बेवजह एक जगह एकत्रित न हो और नियमो की उल्लंघन करने वालो पर नियम अनुसार कारवाई की जाएगी।