अम्बाला: गृह मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक में म्यूजियम के लिए आर्ट वर्क की प्रस्तुति को देखा और दिए अपने सुझाव
Ambala, Ambala | Mar 9, 2024 हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में तैयार हो रहे शहीद स्मारक में ऐसा आर्ट वर्क होना चाहिए जिसको देखते ही हर कोई वर्तमान को भूलकर सन् 1857 में पहुंच जाए और उन्हें आजादी की पहली लड़ाई के परिदृश्य का पूर्ण आभास हो।